Followers

Thursday, 1 January 2026

नए साल के तीन संकल्प

 3 संकल्प... जो सुकून देंगे


पहलाः मुझे प्रकृति के करीब रहना है


जापान में 20 साल हुए शोध बताते हैं- हजारों वर्ष मनुष्य जंगल, घास, खेत, पेड़-पौधों के बीच रहा। इसलिए दिमाग हरे रंग को सुरक्षा, भोजन, आश्रय का संकेत मानता है। ये शांति देता है। पेड़ हवा में फाइटोनसाइड्स तत्व छोड़ते हैं। ये तनाव घटाते हैं। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। क्या करें? रोज कुछ मिनट पेड़, आसमान, नदी, पहाड़ या हरियाली देखें। ग्रीन स्पेस में 10-20 मिनट वॉक करें।


दूसराः मुझे अपने रिश्ते संभालने हैं


हजारों दंपतियों पर वर्षों स्टडी करने वाले जॉन गॉटमैन कहते हैं- गुस्से को लंबे समय तक पकड़कर रखने से ये मन में जम जाता है। दूरी बढ़ती है। गलतफहमियां पनपती हैं। प्यार घटता है। और सालों बाद सिर्फ पछतावा होता है। क्या करें ? लिखकर छोड़ दें कि किसने चोट पहुंचाई, क्या हुआ, आपको कैसा लग रहा है? या दो मिनट मौन रहकर खुद से कहें, इतनी ताकत दें कि मैं इस गुस्से को पकड़कर न रखूं।


तीसराः मुझे रोज अपना जुनून जीना है


स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी कहती है- पसंदीदा काम करते समय हम पूरी तरह डूब जाते हैं। चिंता भूल जाते हैं। समय का अहसास खो देते हैं। इस दौरान दिमाग बीटा तरंगों (चिंता) से अल्फा तरंगों (शांति) की ओर जाता है। यही तरंगें ध्यान में भी दिखती हैं, इसलिए सुकून देती हैं।


क्या करें ? जुनून को समय दें, भले ही 5-10 मिनट हों। हफ्ते में 1 बार डीप पैशन टाइम रखें यानी ज्यादा वक्त दें।

No comments:

Post a Comment

मस्त शायरी

  मोटीवेशनल शायरी  परों को खोल ज़माना उड़ान देखता है  ज़मीं पे बैठ के क्या आसमान देखता है मिला है हुस्न तो इस हुस्न की हिफ़ाज़त कर  सँभल के ...